12वीं पास के लिए बिहार पुलिस में निकली वैकेंसी, 53,000 मिलेगी सैलरी, आज से हो रहा आवेदन

12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. बिहार सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से प्रोहिबिशन कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 अगस्त से शुरू हो गई है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी, जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बिहार सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी की भर्ती नोटिफिकेशन भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थीयों से अनुरोध हैं कि वे नीचे दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही इस पद के लिए आवेदन करें. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2022 तय की गई है. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोहिबिशन कांस्टेबल के कुल 76 पदों को भरा जाएगा.

Bihar Police Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीख
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख – 13 अगस्त 2022
2. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख – 13 सितंबर 2022

Bihar Police Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की हो.

Bihar Police Recruitment 2022: अधिकतम आयु सीमा
प्रोहिबिशन कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन वाले अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 साल से 25 साल के बीट होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Bihar Police Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
1. जनरल, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए – 675 रुपए
2. एससी, एसटी, महिला और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों के लिए – 180 रुपए

Bihar Police Recruitment 2022: सैलरी
प्रोहिबिशन कांस्टेबल के पद के लिए  चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 53,000 रुपए सैलरी दी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

6 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

9 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

9 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

24 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

24 घंटे ago