National

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनिया सूर्यकंठ में हथियारबंद अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना को दिया अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनिया सूर्यकंठ वार्ड संख्या 16 में मंगलवार को ब्रह्म स्थान के पास हथियारबंद अपराधियों के द्वारा एक फाइनेंस कर्मी से पिस्टल के बल पर लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार के दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में फाइनेंस कर्मी मंजय कुमार का बताना है कि वह दो सेंटरों में मिटिंग करने के बाद दोनों जगहों से वसूली गयी राशि लगभग 30 हजार रुपए लेकर अपने बाइक से समस्तीपुर की ओर लौट रहा था। इस दौरान लगुनियां सूर्यकंठ ब्रह्मस्थान के पास जब वह पहुंचा तो दो बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने उसे ओवरटेक करके रोका और पिस्टल सटाकर उसके जेब में रखे हुए रुपए को छीन लिया व आराम से हथियार लहराते भाग निकले।

आपको बता दें कि विगत कुछ महीनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में, अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। जिस पर स्थानीय पुलिस पूरी तरह लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक छोटेलाल सिंह दल-बल सहित घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago