मूसलाधार वर्षा नहीं लेकिन वज्रपात व आंधी के आसार, संभलकर रहें समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोग…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजधानी समेत प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना कम है। पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों के भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालंगज, शिवहर, सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण के कुछ हिस्सों में में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की आंधी व बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

वहीं प्रदेश के शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हवा की गति 11-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। बुधवार को प्रदेश के 26 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को औरंगाबाद के दाउदनगर में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी की मानें तो मानसून ट्रफ जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान व इससे सटे पश्चिमी मध्यप्रदेश, दामोह, अंबिकापुर, पुरूलिया होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 38.3 डिग्री सल्सियस के साथ सीतामढ़ी के पुपरी प्रदेश का गर्म स्थान दर्ज किया गया।

बुधवार को इन जिलों के लिए अलर्ट :

पटना समेत प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालंगज, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर , दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर , भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

10 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago