जम्मू-कश्मीर बस हादसा में बिहार निवासी ITBP जवान अभिराज कुमार भी हुए शहीद, लखीसराय में शोक

जम्मू-कश्मीर में आज हुए भीषण बस हादसे में लखीसराय जिले का भी एक जवान शहीद हो गया. आईटीबीपी के इस जवान का नाम अभिराज कुमार था. वे सूर्यगढ़ा प्रखंड के खेमतरनी गांव में रहते थे. अभिराज कुमार के मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में फ्रिसलान के पास दुर्घटना की शिकार हो गई. इस बस में आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे. सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में तैनात थे और यात्रा समाप्त होने के बाद पहलगाम पुलिस कंट्रोल रूम लौट रहे थे. अब तक 7 जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 गंभीर रूप से जख्मी हैं. शहीद हुए जवानों में लखीसराय जिले के रहनेवाले हेड कॉन्स्टेबल अभिराज कुमार भी हैं.

बता दें कि 2019 में अभिराज ने आईटीबीपी ज्वॉइन किया था. अभिराज दो भाई और एक बहन थे. अभिराज के भाई जितेन्द्र ने बताया कि तीन महीने पहले अभिराज घर आए थे और आज सुबह अपनी मां से बात कर हालचाल जाना था.

वहीं इस दुखद हादसे के बाद अभिराज के दोस्तों में भी मायूसी देखी जा रही है. अभिराज के दोस्त संजीव ने बताया कि अभिराज काफी मिलनसार थे, तीन महीने पहले घर आए थे. पुरानी यादें ताजा कर वे भी भावुक हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

27 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

43 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago