समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास दो पक्षों में शनिवार को भयंकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना उपरांत मौके पर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया एवं घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर भेजा।
इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि उनके द्वारा स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों स्थिति की सूचना दी गई।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडलाधिकारी मो. जफर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश, राजस्व अधिकारी हेमंत अंकुर सहित पदाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए हरैल गांव के घायल युवक दीपक से उसके गांव जाकर घटना का ब्यौरा लिया।
इसके बाद सभी पदाधिकारी दूसरे पक्ष मो. रिजवान अहमद खान से भी घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। मौके पर इंस्पेक्टर जैकांत साव, मोहनपुर ओपी से एसआई मोनू राय,संजय कुमार कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया एवं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…