National

समस्तीपुर में फिर गरजी बंदूक, गरूआरा चौर में किराना व्यवसायी को ओवरटेक कर मारी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अपराधिक वारदात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है जहां दिनदहाड़े समस्तीपुर-पूसा मार्ग पर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा वार्ड संख्या-11 निवासी सुरेश राय के 32 वर्षीय पुत्र अजय राय के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह समस्तीपुर से बेला जा रहे किराना व्यवसाई अजय राय को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गरूआरा चौर और इमली चौक के बीच में ओवरटेक कर रोका और पिस्टल निकालकर सर में गोली मारनी चाही। इस दौरान किराना व्यवसाई ने सतर्की दिखाते हुए पिस्टल को अपने पंजे से पकड़ लिया।

गोली फायर होने के बाद गोली किराना व्यवसाई के दाहिने पंजे में लगा। इसके बाद दोनों अपराधी गाड़ी को वापस समस्तीपुर मुख्यालय की ओर मोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

1 घंटा ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago