National

समस्तीपुर: पूर्व निर्धारित समय के बदले 1:30 से 7:30 बजे तक ठप रही बिजली आपूर्ति, 11 बजे से लेना था शटडाउन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर जिले में पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं व्यवसाय भी प्रभावित रहा। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गयी थी। लेकिन विडंवना यह रही कि दिन के डेढ़ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित की गयी।

बताया जाता है कि 11 बजे से शटडाउन लेना था, लेकिन रेलवे ने अपनी बिजली आपूर्ति को लेकर आपत्ति जतायी थी जिसके बाद डेढ़ बजे से बिजली की आपूर्ति बंद की गयी। जिसके कारण जिला मुख्यालय के अलावे समस्तीपुर, मोहनपुर, कर्पूरीग्राम, सिंघिया खुर्द, पूसा, मोरवा, ताजपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, खानपुर और मथुरापुर, चकमहेसी पावर सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांव में शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति शुरु नहीं हो पायी थी।

समस्तीपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि रेलवे के कारण समय से शटडाउन नहीं लिया जा सका। ट्रेनों के परिचालन में परेशानी को देखते हुए रेलवे ने डेढ़ बजे शटडाउन करने की अनुमति दी। जिसके कारण मेंटेनेंस कार्य में विलंब हुआ और 11 बजे के बदले दो बजे से बिजली आपूर्ति बाधित की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago