67वीं बीपीएससी PT सितंबर में ली जाएगी:आयोग ने पहले अगस्त में परीक्षा लेने की बात कही थी

बिहार लोक सेवा आयोग 67 वीं कंबाइंड पीटी परीक्षा सितंबर में संभावित है। दरअसल, बीपीएससी ने 2022 के परीक्षा कैलेंडर में 67 वीं पीटी परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में लेने की बात कही थी, लेकिन अब तक ठीक से तैयारी नहीं होने पर इस माह परीक्षा नहीं ली जा सकेगी। संभावना है कि सितंबर में दुर्गा पूजा से पहले यह परीक्षा ले ली जाए।

बता दें कि 8 मई को बीपीएससी 67 वीं पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था और इसके बाद सभी सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में ईओयू की टीम जांच कर रही है और कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है।

अगले सप्ताह बैठकर कर तिथि तय की जाएगी

67 में पीटी परीक्षा को लेकर अगले सप्ताह एक जरूरी बैठक बीपीएससी करेगा। उस बैठक में पीटी परीक्षी की तिथि तय हो जाएगी। 67 वीं पीटी परीक्षा में रिकॉर्ड रुप से 6 लाख दो हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसलिए इस परीक्षा में सेंटर निर्धारित करने में पहले भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। कई बार तिथि भी बढ़ानी पढ़ी थी। लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार बीपीएससी की ओर से होने वाली इन परीक्षाओं की संभावित तिथि

– सहायक अभियंता असैनिक लिखित परीक्षा सितंबर अंत से अक्टूबर तक ली जाएगी। – सहायक अभियंता असैनिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) सितंबर -अक्टूबर तक ली जाएगी। – सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित ( वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर अक्टूबर तक ली जाएगी। – बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य लिखित परीक्षा अक्टूबर में ली जाएगी। – सहायक अंकेक्षण अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में ली जाएगी। – सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक लिखित परीक्षा सितंबर- अक्टूबर तक ली जाएगी। – राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक में व्याख्याता लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त- नवंबर तक ली जाएगी। – राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक लिखित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर तक ली जाएगी। – परियोजना प्रबंधन मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर में ली जाएगी। – अंकेक्षक की परीक्षा सितंबर में ली जाएगी। – सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा नवंबर में ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago