समस्तीपुर में अगले चार दिनों तक लोगों को परेशान करेगी गर्मी, बढ़ने लगा है तापमान, फिलहाल बारिश की भी संभावना नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बीते पांच दिनों से तापमान के गिरने का सिलसिला सोमवार को थम गया। आकाश में छाए रहने वाले मध्यम बादल के हल्के होने के बीच तेज धूप से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। वहीं आगामी चार दिनों तक गर्मी से परेशानी बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं बताई जा रही है। इस बीच आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा। बताया गया कि बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री से अधिक बढ़ गया। वहीं सोमवार यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसी बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री कम रहते हुए 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीं सोमवार को हवा का रूख भी पुरवा से दक्षिण-पूर्वी होने से लोगों को इससे कम राहत महसूस हुई। बताया गया कि आगे भी हवा का रूख यही बरकरार रह सकता है। वैज्ञानिकों ने मौसम के अनुकूल दुधारू मवेशी के बाड़े को सूखा रखने व सभी पशुओं को उचित कृमिनाशक दवा पिलाने की सलाह दी है। साथ ही पशुओं को मुहपका व गलघोंटू रोगों का टीका दिलाने का आह्वान किया गया है।

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी दिनों में बारिश होने की खास संभावना नहीं है। वहीं आकाश में हल्के बादल रहेंगे व मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान बढ़ने से गर्मी व उमस परेशान कर सकती है। पुरवा हवा क रूख में परिवर्तन आएगा। किसान मवेशियों का सलाह के अनुरूप ख्याल रखें। समयानुकूल व सलाह से कृषि कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago