23 से 25 अगस्त तक पटना में धारा 144 रहेगा लागू.. शिक्षक नियोजन की मांग पर हुआ था हंगामा

राजधानी पटना में सोमवार को शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर हंगाम के बाद पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार से अगले 3 दिनों 23 से 25 अगस्त तक के लिए धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी है. डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि राजधानी पटना में अगले 3 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगा. इस दौरान धरणा के लिए तय स्थान गर्दनीबाग को छोड़कर पटना सदर अनुमंडल के किसी इलाके में धरना, प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं होगी.

“राजधानी पटना में अगले 3 दिनों तक 23 से 25 अगस्त तक धारा 144 लागू रहेगा. धरणा के लिए तय स्थान गर्दनीबाग को छोड़कर पटना सदर अनुमंडल के किसी इलाके में धरना, प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं है. डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, बेली रोड, बोरिंग रोड इत्यादि जगहों पर धरना, प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं है. पटना में लाठी चार्ज मामले की जांच की जा रही. दोषियों पर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी. छात्रों से अपील है कि वे उचित फोरम में अपनी बात रखें. धरणा के लिए तय स्थान पर ही धरना-प्रदर्शन करें.” –डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना जिला अधिकारी

शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर हुआ बवालः

सांतवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग कर रहे छात्रों पर पटना के लॉ एंड आर्डर के एडीएम केके सिंह ने डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को लाठी से मार-मारकर उसका सिर फोड़ दिया था. इस दौरान वह बेहोश हो गया. यहीं नहीं जब मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दिया था. मामले में 2 सदस्यीय जांच दल से 2 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश डीएम ने दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

51 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

1 घंटा ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago