National

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर 120KM की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, थलवारा-किसनपुर के बीच लिया गया ट्रायल

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर- दरभंगा दोहरीकरण को लेकर बुधवार को रेलवे के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार, एडीआरएम जेके सिंह के नेतृत्व में थलवारा के किलोमीटर 26 से लेकर किशनपुर के किलोमीटर 15 तक स्पीड ट्रायल किया गया।

इस दौरान 120 किलामीटर की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन चली। इसके साथ ही अब बहुत जल्द सीआरएस के निरीक्षण की उम्मीद जग गई है। इसके अलावा रेलवे अधिकारियों ने थलवारा, हायाघाट आदि स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेकर कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

स्पीड ट्रायल से पूर्व दोनों अधिकारियों ने ट्रॉली से रेलवे खंड का जायजा लिया। सब ठीक ठाक रहने के बाद स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर रीतेश कुमार, एटीएन दिनेश कुमार, पीडब्लू आई जगदीश शरण,एएलपी रविंद्र कुमार आदि थे।

इस खंड के किलोमीटर 15 से 26 तक पांच बड़े पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। हायाघाट- थलवारा के बीच पुल नंबर 16 व 17 के अलावा किशनपुर -हायाघाट के बीच पुल नंबर 14,15, 15 ए का निर्माण बाढ़ के दृरूटीकोण से उंचा बनाया गया है। ताकि बाढ़ के दौरान रेलवे लाइन बंद होने की संभावना खत्म हो सके।

 

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

2 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

18 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

1 दिन ago