National

बिन बारिश धान के खेतो में पड़ रही दरार, अगस्त में अबतक समस्तीपुर जिले में मात्र 61.9 एमएम बारिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अगस्त महीने में अबतक मात्र 61.9 एमएम बारिश हुई है। जबकि गत वर्ष 500.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। पिछले बीस चालों में यह स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी। अब आगे बारिश की संभावना न के बराबर है। कहीं-कहीं बारिश होती है तो वह स्थानीय हवा के लो प्रेसर के कारण छिट पुट होगी।

राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि इस वर्ष मानसून के बिहार वे प्रवेश के साथ ही लो प्रेशर का केंद्र नहीं बन पाया। टर्भ लाइन भी नही बन पाया। इससे अच्छी बारिश नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

उधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकॉड किया गया जो समान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकाॅड किया गया। सुबह सात बजे सापेक्ष आर्द्रता 95%जबकि दिन दो बजे 79 फीसदी रिकाॅड किया गया। इस दौरान 6.4 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवा चली।

पर्याप्त साधन नहीं रहने के कारण किसान बारिश पर निर्भर

जुलाई व अब अगस्त महीने में बारिश नहीं होने से किसी तरह धान की रोपनी करने वाले किसान परेशान है। पानी के अभाव में अब खेतो में दरार पड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि जिल में सिंचाई का दूसरा पर्याप्त साधन नहीं रहने के कारण किसान बारिश पर निर्भर है। लेकिन बारिश नहीं हो रही। इससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सब्जी उत्पादक वर्षाकालीन सब्जी की कीटों व बीमारी के प्रकोप से बचाने के लिए निगरानी बढ़ाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago