समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में मुक्तापुर मोइन स्थित एक मजार के समीप गुरुवार रात अपराधियों ने नारियल लदा पिकअप लूट लिया। समस्तीपुर से दरभंगा जाने के क्रम में चालक को गाड़ी से उतार अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया। पिकअप लूटने के बाद सभी समस्तीपुर की ओर भाग निकले।
इसके बाद पिकअप चालक ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस पिकअप का पीछा शुरू कर दिया। जिससे अपराधी अपने को घिरते देख बासुदेवपुर भुट्टा चौक के समीप पिकअप छोड़ फरार हो गये। जिसके बाद पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।
पिकअप पर नारियल लदा हुआ था। इस मामले में पिकअप चालक बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी टोला निवासी विजय कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…