National

समस्तीपुर चाइल्ड लाइन का सातवां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- चाइल्ड लाइन समस्तीपुर कोलैब के तत्वाधान में गुरुवार को चाइल्ड लाइन का सातवां स्थापना दिवस प्रयास जुवेनाइल एंड सेंटर के कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, अलका अम्रपाली व पूर्व उपप्रमुख शिव शंकर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी ने चाइल्डलाइन द्वारा किए कार्यो की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी पुलिस विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आशवासन दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका अम्रपाली ने कहा कि जिले मे चाइल्ड लाइन की सक्रियता विकट परिस्थिति में रहने वाले बच्चे के लिए 1098 टोल फ्री नंबर एक वरदान है। उनके विभाग द्वारा समय-समय पर चाइल्डलाइन समस्तीपुर कोलैब को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध करा रहा है।

चाइल्डलाइन समस्तीपुर कोलैब के समन्वयक आयशा खातून ने उपस्थित अतिथियों को चाइल्डलाइन के अंतर्गत उपलब्धियों को बताया एवं उनसे भविष्य में समुचित सहयोग हेतु आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक विकट परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को सहायता दी जा सके। चाइल्डलाइन समस्तीपुर के सदस्य कमलेश चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को संवेदनशील बच्चों के प्रति जागरूक करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago