समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत के गंज चौक के निकट अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े बाइक की छिनतई का विरोध करने पर एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बाइक छीनकर आराम से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घायल युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकनूर निवासी मो. शमशेर के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैदाम शेख के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना दिये जाने के बाद भी कई घंटो तक पुलिस नहीं पहुंची थी। परिजनों ने बताया की जख्मी की हालत स्थिर है लेकिन हाइड्रोसील में गोली लगने से चिंता बनी हुई है।
बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…
बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…
दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…