JDU विधायक बीमा भारती ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, इस्तीफा देने की पेशकश, जानें- वजह

जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक बीमा भारती ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बीमा भारती का कहना है कि मंत्रीमंडल में गलत लोगों को जगह दी गई है.

बीमा भारती ने लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि लेसी सिंह मर्डर करवाती है. फिर भी उसे मंत्री बनाया गया है. बीमा भारती ने आगे कहा कि लेसी सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाए तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगी. बता दें कि बीमा भारती रुपौली की विधायक हैं. उन्होंने कहा लेसी सिंह अपने स्वार्थ के लिए मर्डर करवा देती है.

बता दें कि मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसके तहत 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. मंत्रियों के इस लिस्ट में लेसी सिंह का भी नाम शामिल है. लेसी सिंह तीसरी बार मंत्री बनी हैं.  उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है.

कार्तिकेय सिंह के मंत्री बनने पर भी उठे सवाल

नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनते ही विवादों में है. बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण के एक मामले में अदालत ने वारंट जारी कर दिया है. दरअसल, अपहरण के जिस मामले में उन्हे 16 अगस्त को अदालत के सामने हाजिर होना चाहिए था, वे मंत्री पद की शपथ ले रहे थे.इस मामले को लेकर विपक्ष अब सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है.

वर्ष 2014 में अपहरण के एक मामले में बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं. इस मामले में सिंह ने ना तो अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया ना ही जमानत के लिए अर्जी दी. 16 अगस्त को इनको अदालत में पेश होना था, लेकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे. कार्तिकेय सिंह पटना से विधान परिषद चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार को हराकर विधान पार्षद बने हैं.

बीजेपी ने क्या कहा

बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि इस सरकार में तो अभी ट्रेलर शुरू हुआ है, पूरी फिल्म बाकी है. सरकार में वही लोग हैं जो 2005 के पहले जंगल राज के पोषक थे. उन्होंने कहा कि यही तो भ्रष्टाचार मॉडल जंगलराज मॉडल है.

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

41 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago