National

सांप काटने पर इलाज की जगह कराया झाड़-फूंक, हालत बिगड़ी तो अस्पताल में आकर बची जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बरहेता में बीते देर रात सोए अवस्था में एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही उसका झाड़-फूंक कराया। इस दौरान जहर फैलने के साथ ही युवक की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एंटी वेनम इंजेक्शन देने के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर बरहेता निवासी संतोष कुमार (30) देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। इस दौरान लगभग 2:00 बजे के आसपास उन्हें पैर में कुछ काटने का आभास हुआ। बत्ती जला कर देखा तो बिछावन पर सांप भागता दिखाई दिया।

वहीं पैर की उंगली में सांप के दांतो के निशान भी दिखाई दिए। इसके बाद उसने घर में परिजनों को बताया। आनन-फानन में उसे झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया जहां उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। इस दौरान अन्य परिजनों ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां अब वह खतरे से बाहर बताया गया है।

मालूम हो कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग झाड़-फूंक पर अधिक विश्वास करते हैं। अगर संतोष को रात में ही अस्पताल नहीं लाया जाता, तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। बता दें कि बरसात के मौसम में सांप बिलों, झाड़ियों, नदियों व तालाब आदि से बाहर निकलते हैं, जिस कारण सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

16 घंटे ago