National

समस्तीपुर: घोंघा चुनने के दौरान पोखर में डूबा युवक, ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर : घोंघा चुनने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दरअसल घटना समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर पंचायत का है। जहां एक युवक की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। उसकी पहचान स्थानीय सोंगर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी भगवत सहनी के रूप में की गई है।

स्थानीय वार्ड सदस्य अशोक सहनी ने बताया कि उक्त युवक घोंघा चुनने के लिए पोखर में गया था, इसी दरमियान पैर फिसलने से पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा ताजपुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया है।

सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरा करके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा दिया है। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर स्थानीय मुखिया रंजीत पासवान एवं उप मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सहनी, स्थानीय वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य अशोक सहनी सहित अन्य लोग पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए शोक संवेदना प्रकट किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

2 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

4 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

6 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

7 घंटे ago