अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से हुए हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा अरुणाचल में करदाबी के पालन में बुधवार रात को हुआ। सभी मृतक पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले थे। सभी मजदूर अपने गांवों से काम के सिलसिले में अरुणाचल गए थे। वहां वे सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे।
मृतकों की पहचान रामनगर के खटौरा गांव निवासी रामा मुसहर के पुत्र वीरेंद्र मुसहर और जोगेंद्र मुसहर के पुत्र विजय मुसहर के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान चौतरवा थाना इलाके के सिकटौल निवासी राजेश मुसहर के रूप में हुई है। इसी गांव का रहने वाला विकेश मुसहर उर्फ मंटू मुसहर बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी कमर टूट गई है, अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा हादसे में अन्य कुछ मजदूरों के भी घायल होने की सूचना है।
दो पैसा कमाने परदेस गए, सोते वक्त आई मौत
पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले सभी मजदूर अरुणाचल प्रदेश में रोजगार के सिलसिले में गए थे। वहां सड़क निर्माण का काम कर वे अपने परिवार का पेट पालने की जुगत कर रहे थे। बुधवार को काम से फुरसत होने के बाद वे निर्माण स्थल के पास ही थक हारकर सो गए। तभी चट्टान दरकी और उसका मलगा सोते हुए मजदूरों पर आ गिरी।
मजदूरों की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया। गांव भर में शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिजन के पास पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन अरुणाचल प्रदेश सरकार से संपर्क में जुटी है। मृतकों के शवों को जल्द उनके गांव लाया जाएगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…