नौकरानी का काम करने मुंबई से दुबई गई महिला 20 साल बाद पाकिस्तान से मिली…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

देश का आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से एक महिला तकरीब 20 वर्ष पहले दुबई काम करने के लिए गई थी. जिसके बाद से उसकी कोई खबर ही नहीं थी. लेकिन अब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर की मदद से पता चला है कि वो महिला पाकिस्तान में है. महिला का नाम हमीदा बानो है. जिसका परिवार मुंबई के कुर्ला में रहता है. पाक यूट्यूबर मारूफ ने हमीदा बानो के परिवार से वीडियो कॉल पर बात भी कराई.

शराबी था हमीदा बानो का पति

दरअसल हमीदा बानो जब मुंबई में थी तो बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी. हमीदा जब हिंदुस्तान में थीं तो उनकी शादी मोहम्मद हनीफ शेख के साथ हुई थी. दोनों के दो बेटे और 2 बेटियां भी थीं. हनीफ परिवार खयाल नहीं रखता था और शराब पीकर पैसे की बरबादी किया करता था. ऐसे में हमीदा बानो ने परिवार के गुजर बसर के लिए नौकरानी का काम शुरू कर दिया था.

कैसे दुबई पहुंची हमीदा

हमीदा की जिंदगी में बड़ा मोड़ उस वक्त आता है जब उन्हें एक महिला दुबई में काम करने का लालच दिया. परेशान हमीदा बानो उसकी बातों में आ गई और दुबई जाने को तैयार हो गई. यहीं से हमीदा का बुरे दिनों को शुरुआत हो जाती है. हमीदा दुबई तो जाती है लेकिन उसे नहीं पता था कि वो वहां काम करने नहीं बल्कि तस्करी का शिकार होने जा रही है. हमीदा जब दुबई पहुंची तो फौरन उसको पाकिस्तान की फ्लाइट में बिठा दिया गया था. हमीदा का पासपोर्ट भी अब उसके पास नहीं था. क्योंकि पासपोर्ट महिला ने पहले ही ले लिया था.

हमीदा बानो ने बताया कि उन्हें एक तमिल महिला के साथ पाकिस्तान लाया गया था. जिसके बाद दोनों वहां से भागने में कामयाब हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने सड़कों के किनारे अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गई थी. परेशानियां बढ़ने के बाद हमीदा ने 2010 में एक पाकिस्तानी शख्स से शादी कर ली थी.

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने की मदद

जब हमीदा बारे में पाकिस्तानी यूट्यूबर मारूफ को पता चला तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. सोशल मीडिया पर मुहिम चलाने के कुछ ही देर बाद हमीदा बानो की बेटी यास्मीन को इस बारे में पता लगा तो दोनों तरफ से बातचीत हुई और वीडियो कॉल पर बात भी हुई. परिवार का कहना है कि हमें बानो के मिलने की बहुत है. वो उन्हें वापस लाने के लिए सरकार की लेने की बात कह रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

16 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

17 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

18 घंटे ago