बिहार: सरकारी अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला तो धक्का मारकर बाहर निकाला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

बिहार के सीवान में एक महिला को सड़क पर बच्चे को जन्म देना पड़ा. पूरा मामला गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित जामो सरकारी अस्पताल का है. शुक्रवार की शाम महिला प्रसव पीड़ा से कराहती हुई सरकारी अस्पताल पहुंची थी. वह जब अस्पताल पहुंची तो उसे भर्ती नहीं किया गया. पीड़ित महिला का कहना है कि उसे अस्पताल से गर्दन पकड़कर और धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया गया. यह वही जिला है जहां से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आते हैं.

इधर, अस्पताल से बाहर निकाले जाने के बाद महिला पीड़ा से कराहती हुई वापस घर जा रही थी. इसी दौरान जामो बाजार के दलित बस्ती के समीप सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया. पीड़ित महिला गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के पथरा गांव की रहने वाली है. यह घटना शुक्रवार देर शाम की है. महिला से सरकारी अस्पताल में हुए इस तरह के व्यवहार से नाराज स्थानीय मुखिया सविता सिंह के सहयोग से ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया और हंगामा करने लगे.

दो इंजेक्शन के लिए 1000 रुपये लिए

महिला ने बताया कि वह जामो बाजार एलआईसी ऑफिस में किसी काम के सिलसिले में आई थी तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगा. वह जामो अस्पताल पहुंची. तब अस्पताल की एक महिला आशा ने 1000 रुपये लिए और दर्द कम करने के लिए दो इंजेक्शन लगाए. महिला ने फोन कर अपने पति को बाजार से अस्पताल बुलाने के लिए कहा. इतने में अस्पताल के कर्मचारी महिला से उलझ गए. उसके गले में हाथ लगाकर धक्का देते हुए निकाल दिया. इसके बाद प्रसव पीड़ा से चीख रही महिला ने सड़क पर ही नवजात को जन्म दे दिया.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

उधर, इस घटना के विरोध में लोगों ने जमक हंगामा किया. नाराज स्थानीय मुखिया सविता सिंह के सहयोग से ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया और जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं, इस मामले में सिविल सर्जन डॉ यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

10 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

10 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

11 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

12 घंटे ago