समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक वर्षा होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की संभावना है। नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम निर्माण की सूची बनाकर डाटा संलग्न करने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त ने समाहरणालय से मुसरीघरारी तक नाला के साफ-सफाई व मरम्मति के लिए आरसीडी से एनओसी दिलवाने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि पुराने नगर निकायों में चिह्नित पार्किंग की सीमाओं का विस्तार कर नगर निकाय अंतर्गत सरकारी जमीन खोज कर पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त व अपर समाहर्ता को मुसरीधरारी क्षेत्र में बस स्टैंड के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया। नगर निकाय के पदाधिकारियों को क्षेत्र में मोबाइल टावर पेंडेंसी ऑनलाइन चेक कर शत प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया। मौके पर नगर आयुक्त विभुति रंजन चौधरी समेत सभी कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…