मिथिला विश्वविद्यालय में डिग्री पार्ट-1 में नामांकन के लिए दो लाख से अधिक आवेदन आए, विलंब शुल्क के साथ कल तक का समय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डिग्री पार्ट वन सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त को समाप्त हो गयी. विलंब शुल्क के साथ छात्र 15 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. 26 जून से 10 अगस्त तक यानी 46 दिनों में एक लाख 99 हजार 824 छात्रों ने नामांकन के लिए शुल्क सहित आवेदन किया है. जबकि आवेदन के लिए दो लाख 64 हजार 034 छात्रों ने पंजीयन करा रखा है.

विवि ने शिड्यूल जारी नहीं किया

विवि ने आगे की प्रक्रिया के लिए अब तक शिड्यूल जारी नहीं किया है. बता दें कि पहले जारी शिड्यूल के अनुसार बिना विलंब शुल्क के 15 जुलाई तक तथा विलंब शुल्क के साथ 16-20 जुलाई तक आवेदन की बात कही गयी थी. बीच में ही विवि ने आवेदन की तिथि तो बढ़ा दी, लेकिन उससे आगे की प्रक्रिया के लिए नया शिड्यूल जारी नहीं किया गया.

तीन लाख पांच हजार 144 सीट हैं

डिग्री पार्ट वन में नामांकन के लिए दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के 42 अंगीभूत एवं 36 संबद्ध कॉलेजों में 37 विषयों में नामांकन के लिए तीन लाख पांच हजार 144 सीट है. आवेदकों की तुलना में यह काफी अधिक है. वहीं, आवेदन किये जाने के मामले में विवि के पहले का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले वर्ष कुल एक लाख 92 हजार शुल्क सहित आवेदन मिला था. जबकि इस साल दो दिन शेष रहते ही दो लाख से अधिक आवेदन मिल चुका है. अधिक आवेदन प्राप्त होने के मामले में कहा जा रहा है कि इस वर्ष आवेदन के लिए अधिक समय छात्रों को मिला है. इस वर्ष विलंब शुल्क सहित 51 दिनों का समय छात्रों को दिया गया.

कई विषय में नामांकन नहीं के बराबर

करीब एक दर्जन विषय ऐसे हैं, जिसमें तुलनात्मक दृष्टिकोण से नामांकन नहीं के बराबर होता है. इन विषयों में 15 हजार से अधिक सीट है. इन विषयों में लाइब्रेरी साइंस में 225, लेबर एंड सोशल वेलफेयर में 2005, बंगला में 795, पाली में 225, प्राकृत में 505, नेपाली में 695, भोजपुरी में 225, अरबिक में 350, स्टेटिक्स में 925, रूरल इकोनॉमिक्स में 2380, पर्शियन में 2080, एंथ्रोपोलॉजी में 1380, गणित (कला) में 2885 सीट है. इन सीटों पर नामांकन में छात्रों की कोई विशेष दिलचस्पी नहीं रहती है. इस हिसाब से देखा जाये तो शेष 24 विषयों में दो लाख 90 हजार सीट है.

नया शिड्यूल जल्द जारी कर दिया जायेगा

डीएसडब्ल्यू ने प्रो. विजय कुमार यादव ने कहा कि दो दिनों के भीतर नामांकन प्रक्रिया से संबंधित नया शिड्यूल जारी कर दिया जायेगा. ऑनलाइन आवेदन में ऑनर्स एवं कैटेगरी को छोड़ अन्य गलती में सुधार के लिए दो दिनों का मौका छात्रों को दिया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

43 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago