झारखंड की महिला विधायक ने सरकारी अस्पताल में बेटे को जन्म देकर कायम की मिसाल, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

झारखंड के रामगढ़ जिले की विधायक ममता देवी की इन दिनों राज्यभर में काफी तरीफ हो रही है. जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सारी सरकारी सुविधाएं मिली हुई हैं, फिर भी उन्होंने अपने प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल को चुना. रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी को 13 अगस्त की सुबह पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. प्रसूता ममता देवी के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा रखते उन्होंने अपनी मर्जी से रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती होकर अपना प्रसव करवाया जहां डॉ. सविता वर्मा की देख रेख में नॉर्मल डिलीवरी से उन्हें 13 अगस्त को सुबह पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई.

इस खबर की सूचना जैसे ही ममता देवी के समर्थकों को मिली, लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंचने लगे और खुशी इजहार करते एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं. ममता देवी ने कहा कि मैंने अपना डिलीवरी सरकारी अस्पताल में कराने का फैसला इसलिए लिया ताकि लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बना रहे और वो अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर भरोसा कर सकें.

झारखंड में रामगढ़ की विधायक ममता देवी की नई पहल को लेकर जमकर तारीफ हो रही है. वीआईपी सहूलियत की हकदार होने के बावजूद MLA ने सरकारी अस्पताल में अपनी डिलीवरी करवाई. ममता को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई विधायकों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं. खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं. ममता झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं. ममता देवी के विधायक यानी प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी सहूलियत की हकदार होने के बावजूद डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल पर भरोसा जताने की पहल को काफी अच्छा माना जा रहा है. ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी इस पहल की खूब तारीफ हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

52 मिनट ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

1 घंटा ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

16 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago