UPSC-BPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों के लिए बड़ा ऐलान

देशवासी सोमवार को 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस के जश्‍न में डूबा हुआ है. हर तरफ तिरंगा झंडा फहर रहा है. देशभक्ति गीतों से माहौल गुंजायमान है. इन सबके बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया. उन्‍होंने इस मौके पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है.

झंडोत्‍तोलन के बाद प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संघ लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों को ₹100000 की सहायत राशि प्रदान की जाएगी. इसी तरह से बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित राज्‍यस्‍तरीय सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्‍तीर्ण करने वाली महिला अभ्‍यर्थियों को ₹50000 दिए जाएंगे. मुख्‍यमंत्री की इस घोषणा से महिला अभ्‍यर्थियों को बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी.

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में झंडोत्‍तोलन कर प्रदेश वासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनएं दीं. इसके बाद स्‍वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. बारिश के बीच तिरंगा झंडा फहराने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार मंदिरों की चारदीवारी को ऊंची करवा रही है, ताकि मूर्तियों की चोरी को रोका जा सके. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘बापी सभागार में 5 हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई. मुजफ्फरपुर में भी सभागार का निर्माण कार्य चल रहा है. पूर्व राष्‍ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्‍दुल कलाम के नाम पर साइंस सिटी भी बनाई जा रही है. इसके साथ ही महिलाओं के सशक्‍तीकरण की दिशा में भी लगातार प्रयास किया जा रहा है.’ सीएम नीतीश ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में 35 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा महिलाओं को पुलिस सेवा में लाया जा सके.

बापू भी शराब के खिलाफ थे- सीएम नीतीश

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार में लागू शराबबंदी कानून का बचाव भी किया. उन्‍होंने कहा कि वह बापू महात्‍मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि बापू भी शराब के खिलाफ थे. उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार 7 निश्‍चय पर काम कर रही है. हर घर नल के माध्‍यम से जल पहुंचा है. इसके अलावा सोलर स्‍ट्रीट लाइट पर भी काम चल रहा है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि जिन बच्‍चों के दिल में छेद है, उनका इलाज सरकार की तरफ से करवाया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago