कौन थी Ankita Singh जिसके एक इनकार पर उसे जिंदा जला दिया गया, जानें पूरा मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

झारखंड के दुमका से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर पूरे देश को दहलाकर रख दिया है. एकतरफा प्यार के चक्कर में एक 23 साल के एक लड़के ने 17 साल की एक लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी. पांच दिन जिंदगी और मौत से चली जद्दोजहद के बाद लड़की की मौत हो गई है. घटना को लेकर झारखंड के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. जानिए क्या था पूरा मामला और कौन थी 17 वर्षीय यह लड़की अंकिता सिंह जिसके लिए अब इंसाफ की मांग और तेज हो गई है-

कौन थी Ankita Singh?

17 साल की अंकिता सिंह गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ती थीं. वह 12वीं की छात्रा थी. वह ट्यूशन भी पढ़ाती थीं. उसकी मां की डेढ़ साल पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी थी. उसके परिवार में अब पिता, दादी-दादा और एक बहन और एक भाई थे. घर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी इसलिए अंकिता जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े होकर नौकरी करना चाहती थीं.

कौन है शाहरुख?

शाहरुख अंकिता सिंह के पड़ोस में ही रहता था और उसे प्रपोज कर चुका था मगर अंकिता ने इस पर इनकार कर दिया था. बताया जाता है कि वह काफी दिनों से लगातार अंकिता को परेशान कर रहा था. अंकिता ने अपने बयान में भी यह कहा था कि वह उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था. अंकिता को जिंदा जलाने से एक रात पहले राजमिस्त्री का काम करने वाले शाहरुख ने उससे फोन पर बात करने को कहा तो अंकिता ने इनकार कर दिया. ये एक इनकार अंकिता की जान का दुश्मन बन गया.

ये था अंकिता सिंह की मौत का पूरा घटनाक्रम

29 अगस्त को अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया. उसकी मौत की इस कहानी की स्क्रिप्ट का लिखा जाना एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था. 22 अगस्त को शाहरुख ने अंकिता को फोन किया था और उस पर अंकिता ने जवाब नहीं दिया. 23 अगस्त को ही शाहरुख अलसुबह अंकिता के घर पहुंच गया. खिड़की तोड़ी और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अंकिता के घरवालों ने चीख सुनी तो उस पर पानी डाला, कंबल में लपेटा मगर आग नहीं बुझी. अंकिता को दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

यहां पुलिस ने अंकिता का बयान लिया और शाहरुख की तलाश शुरू की. शाहरुख गिरफ्त में आ गया. मगर इधर अंकिता की हालत बिगड़ने लगी और उसे रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई. इसी के बाद से झारखंड के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है. अब इसे राजनीतिक रूप देने और लव-जिहाद का मामला बनाने की कोशिश भी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

2 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

5 घंटे ago