नौकरानी को 8 साल तक बंधक बनाकर जीभ से पेशाब साफ कराई…, BJP महिला नेता की क्रूर करतूत

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 सालों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है. आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी. सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था. अरगोड़ा पुलिस ने मेड सुनीता को बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर से रेस्क्यू कर लिया है.

सुनीता की मदद किसी और ने नहीं, बल्कि सीमा के बेटे आयुष्मान के दोस्त विवेक बस्के ने की. आयुष्मान ने ही विवेक को बताया था कि कैसे उसकी मां सीमा उनकी घरेलू सहायिका सुनीता को यातनाएं देती है. बताया जा रहा है कि सुनीता के शरीर पर जख्मों के कई निशान देखने को मिले. उसे कई बार गरम तवे से दागा गया.

आयुष्मान ने इस बारे में विवेक को बताया को उन्होंने पुलिस की मदद से सुनिता को आजाद करवाया. विवेक सचिवालय में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें सुनीता पर हो रहे जुल्मों का पता लगा तो उन्होंने रांची के डीसी को इसकी सूचना दी. फिर पुलिस की टीम सीमा पात्रा के घर पहुंची तो उन्हें वहां सुनीता मिली, जिसके शरीर पर जख्मों के कई निशान थे.

वहीं, इस पूरे मामले पर सीमा ने बताया कि उन्होंने सुनीता के साथ ऐसा कुछ नहीं किया. उनका बेटा आयुष्मान मानसिक रोगी है. उसने उन पर झूठा इल्जाम लगाया है.

पुलिस ने बताया कि सुनीता गुमला आदिवासी समुदाय की लड़की है. वह पिछले 8 सालों से सीमा के घर काम कर रही है. फिलहाल मामला दर्ज करके जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. डीएसपी हटिया को मामले को इंवेस्टिगेट करने का निर्देश दिया गया है.

उधर, कांग्रेस की विधायक दीपिका ने इस मामले में बीजेपी नेत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago