बिहार को गाली देने वाली महिला गिरफ्तार: नोएडा की पॉश सोसाइटी की घटना, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई

नोएडा में एक महिला गेट खोलने में देरी होने पर भड़क गई और उसने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला गार्ड पर भड़कती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 की जेपी सोसायटी का है। जहां एक गार्ड को गेट खोलने में थोड़ी सी देरी हो जाती है। यह देख महिला गार्ड पर भड़क उठती है, आग बबूला होकर महिला गार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर देती है। गार्ड को वह भद्दी-भद्दी गालियां देती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है। वीडियो में महिला ने गार्ड की ओर हाथ दिखाते हुए कहती हुई सुनाई दे रहा, ‘संभाल लो इन बिहारियों को।’ वहां मौजूद एक गार्ड ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस पूरे मामले में पीड़ित गार्ड ने बताया कि भाव्या रॉय बिहारियों का नाम लेकर गाली दे रही थी। गार्ड ने कहा कि बहुत हो गया बेइज्जती सहते-सहते। हम भी परिवार वाले हैं। पूरी जिम्मदारी से सोसायटी का काम संभालते हैं और सभी महिलाओं को अपनी मां, बहन समझ कर उनको सम्मान देते हैं। पढ़ा-लिखा होने के बाद भी महिला में बिलकुल भी तमीज नहीं है।

स्वाति मालिवाल ने की निंदा

महिला का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौज कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है।

श्रीकांत त्यागी का वीडियो हुआ था वायरल

इस पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता कर गाली गलौज की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। छह दिन बाद पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago