पटना में CM नीतीश कुमार के कारकेड पर पथराव, 3-4 गाड़ियों के शीशे टूटे; काफिले में नहीं थे मुख्यमंत्री

बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश (Chief Minister Nitish Kumar ) के कारकेड पर पथराव हुआ है. घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक वाकया गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास हुआ. सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया. वैसे इस कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे.

दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं. वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं. सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था.

पटना से गया के रास्ते में गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव के लोगों ने रोड जाम कर रखा था. दरअसल, सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता था. आज उसका शव बरामद हुआ. युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी. गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया. इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये. पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर मिल है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

47 मिनट ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

3 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

20 घंटे ago