National

डाॅ. गिरीश ने पुन: समस्तीपुर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पद का लिया प्रभार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- सदर अस्पताल में डा. गिरिश कुमार को फिर से उपाधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। डाॅ. गिरीश ने शनिवार की संध्या पदभार ग्रहण कर लिया। इसको लेकर चिकित्सकों व कर्मियों ने फूल मामला पहनाकर बुके देकर स्वागत किया। मौके पर डा. आरपी मंडल, डा. प्रकाश कुमार, डा. सुमित कुमार, डा. विशाल कुमार, डा. रौशन कुमार, डा. संतोष कुमार झा, शंभु सिंह, मनोज कुमार, धर्मेंद्र पासवान, दारोगा रघुनाथ प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

विदित हो कि उपाधीक्षक और नर्स विवाद के पूरे मामले की जांच के उपरांत सिविल सर्जन ने शनिवार को आदेश जारी किया। इसमें निर्णय लिया गया कि पूरे मामले की जांच के उपरांत निर्णय लिया गया कि डा. गिरीश कुमार को पुन: पूर्ववत प्रभारी उपाधीक्षक का प्रभार देकर सदर अस्पताल में कार्य लिया जाए। वहीं परिचारिका श्रेणी नविन्ता कुमारी को सदर अस्पताल स्थित एआरटी में कार्य लिया जाए।

उक्त निर्देश तथा अस्पताल में आने वाले मरीज की जरूरत तथा आकांक्षाओं को देखते हुए जनहित में अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने हेतु चिकित्सा पदाधिकारी डा. गिरीश कुमार को पूर्ववत प्रभारी उपाधीक्षक के पद पर कार्य करने हेतु आदेश दिया गया। वहीं डा. आरपी मंडल पूर्व के पद पर कार्य करते रहेंगे। वहीं परिचारिका श्रेणी ए को आदेश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से नियमानुकूल विरमित होकर तीन दिनों के अंदर सदर अस्पताल में विधिवत योगदान देकर एआरटी केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी के निदेशानुसार कार्य करेंगी।

20 मई को आपरेशन थियेटर में हुआ था विवाद :

सदर अस्पताल के शल्य कक्ष में विगत 20 मई को प्रभारी उपाधीक्षक डा. गिरीश कुमार एवं परिचारिका श्रेणी ए नविन्ता कुमारी के बीच कथित मारपीट से संबंधित विवाद हो गया था। इसके उपरांत पूरे मामले की जांच को लेकर उन्हें प्रभाव से मुक्त किया गया था। जिनके स्थान पर कार्य की जिम्मेवारी डा. आरपी मंडल को दी गई थी। साथ ही नर्स को भी तत्काल घटना की जांच पूर्ण होने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में कार्य करने हेतु पत्र निर्गत किया गया था।

तीन सदस्यीय कमेटी ने की पूरे मामले की जांच :

जिलाधिकारी ने उक्त घटना को लेकर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में मामले की जांच हुई थी। जांच कमेटी ने सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में डा. गिरीश व नविन्ता के अलावा अन्य चिकित्सक व कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच की। साथ ही जांच के उपरांत रिपोर्ट समाहरणालय में समर्पित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

7 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago