बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री व गोपालगंज सदर से विधायक सुबाष सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली एम्स में इलाजरत थे। आज सुबह उन्होंने दिल्ली एम्स में ही अंतिम सांस ली। वहीं उनके निधन से सियासत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
सुबाष सिंह गोपालगंज सदर से विधायक थे। महागठबंधन की सरकार से पहले नीतीश कैबिनेट में मंत्री थी। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। आज उन्होंने दिल्ली एम्स में ही अंतिम सांस ली है। निधन पर बिहार के कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट किया, ‘गोपालगंज सदर से भाजपा विधायक व बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यन्त ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।’
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…