समस्तीपुर :- समस्तीपुर में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल ताजा मामला मथुरापुर ओपी के सारी गांव की है, जहां ढाब किनारे खेत से 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चा 14 अगस्त की दोपहर से घर से लापता था।
बच्चे के परिजनों का बताना है कि किशन 14 अगस्त की दोपहर खेलने के लिए निकला लेकिन जब खाने के लिए घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा दो हजार रुपये लेने के बावजूद कार्यवाही नहीं की गई। परिजन जमीनी विवाद में बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने समस्तीपुर-खानपुर मार्ग को सारी गांव के पास जाम कर आगजनी शुरू कर दिया है। आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। वहीं शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…