समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर पर मोबाइल चोर धराया
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2/3 पर गुरुवार को रेल पुलिस ने किसी यात्री की मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चोर की पहचान वैशाली जिले के इस्लामतपुर हरौली के विश्वनाथ मलिक का पुत्र टुनटुन मलिक के रूप में की गई है। टुनटुन के पास से चोरी की मोबाइल बरामद की गई है। इंस्पेक्टर अच्छे लाल यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
