समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम लगातार हो रहे परिवर्तन, 3 तक छाएंगे बादल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच बीते तीन दिनों से सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए रह रहे हैं। ये बादल दोपहर बाद तक छाए रहते हैं। जिससे लोगों को सुबह से ही पड़ने वाली गर्मी से राहत मिली है। बताया जाता है कि गर्मी के समय स्थानीय पूरबा हवा चलने के कारण आकाश में बादल बन रहे हैं। वहीं दोपहर बाद से आकाश साफ रह रहा है। यह स्थिति आगामी 3 अप्रैल तक बनी रह सकती है।

इस दौरान बादलों के कारण दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। हालांकि इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री व न्यूनतम तापमान के 21-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

10 अप्रैल तक कर सकेंगे मूंग व उरद की बुआई :

वैज्ञानिकों ने 31 मार्च तक मूंग व उरद की बुआई प्राथमिकता देकर करने की सलाह दी थी। मगर पूरबा हवा के कारण बादल आने से खेतों में नमी बरकरार है। जिसके कारण किसान 10 अप्रैल तक बुआई कर सकते हैं। किसान गरमा सब्जियों भिंडी, नेनुआ, करेला, लौकी, खीरा आदि की बुआई भी इस अवधि तक पूरी कर सकते हैं।

सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान :

बताया गया कि स्थानीय पूरबा हवा के कारण आकाश में बादल आने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहकर 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।​​​​​​​

खेतों में सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें :

स्थानीय पूरबा हवा चलने से राहत है। 3 अप्रैल तक आकाश में दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें। 10 अप्रैल तक गरमा दाल व सब्जियों की बुआई कर सकते हैं।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

18 घंटे ago