महीने के पहले दिन महंगाई की मार.., एक झटके में 250 रुपये बढ़ गई गैस सिलेंडर की कीमत, यहां जानिए नया रेट

अप्रैल के पहले ही दिन ग्राहकों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 2253 रुपये का हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 10 दिन पहले 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से अब बाहर खाना महंगा हो सकता है।

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर एक मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था। 22 मार्च को इसकी कीमत घटकर 2003 रुपये पर आ गई थी। लेकिन आज इसमें फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में इसे रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं मुंबई में अब यह 1955 रुपये की जगह 2205 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 2,087 रुपये के बढ़कर 2351 रुपये हो गई है जबकि चेन्नई में इसके लिए अब 2,138 रुपये के बजाय 2,406 रुपये खर्च करने होंगे। पिछले दो महीने में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक मार्च को 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ था जबकि 22 मार्च को 9 रुपये सस्ता हुआ।

सीएनजी-पीएनजी भी हो सकती है महंगी

इस बीच सरकार ने वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में आई तेजी के बीच घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाकर दोगुने से अधिक कर दी है। नई कीमत एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर 2022 तक लागू होगी। ओएनजीसी (ONGC) और ऑयल इंडिया के नियमित क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत मौजूदा के 2.90 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (यूनिट) से बढ़ाकर 6.10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई है।

पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं

इस बीच पेट्रोल और डीजल (Petrol-diesel) की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले 10 दिन में इनकी कीमत नौ बार बढ़ाई गई थी। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था। इस दौरान 24 मार्च को छोड़कर हर दिन इनमें बढ़ोतरी हुई। 31 मार्च तक नौ किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6.40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago