बिहार आ रही इस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल, 1 की लाश मिली

महराष्ट्र के नासिक में लोकमान्य तिलक जयनगर एक्सप्रेस (11061 पवन एक्स.) के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये है. हादसे के बाद एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है लेकिन रेलवे के अनुसार लाश हादसे से पहले ही पटरी किनारे पड़ी हुई थी, जबकि दस से अधिक यात्री घायल है. घटना के बाद मध्य रेलवे ने दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन को भेजा है. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर (दरभंगा) आती है. हादसे में सबसे अधिक नुकसान A1 B2 बोगी को हुआ है. हादसे वाली जगह पहाड़ी पर मोड़ बताया जा रहा है.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

महाराष्ट्र के नासिक के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत की आशंक है. यह घटना नासिक से कुछ ही दूरी पर लोहावित और देवलाली स्टेशन के बीच हुआ है. इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों का रुट भी बदल दिया गया है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दी है. 022-22694040, 02582-220167 पर जानकारी ले सकते हैं. वहीं नासिक रोड हेल्पलाइन नंबर- 0253- 2465816 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं.

हादसे के बाद राहत व बचाव कार्य जारी

जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस सुबह 11.30 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से नासिक के लिए रवाना हुई थी. दोपहर तीन बजे जब नासिक के पास पहुंची तभी ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अभी तक किसी जान-माल नुकसान की सूचना नहीं मिली है. घटना के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची रेवले की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कई ट्रेने रद्द, कई के रूट में बदलाव

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दी. इस घटना की जानकारी मध्य रेलवे सीपीआरओ की ओर से दी गयी है. सीपीआरओ-सीआर की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार ट्रेन के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गये है, जिसके कारण इस रूट पर आने वाली दूसरी ट्रेनों को रद्द और कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago