National

समस्‍तीपुर में इंटर पास 25 हजार 582 छात्राओं को मिलेगी 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग की ओर से जिले में वर्ष 2021 की इंटर पास 25 हजार 582 छात्राओं को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ई-कल्याण वेबसाइट पर आवेदन करना है। लेकिन अब तक 9 हजार 198 छात्राओं ने पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है। हालांकि, विभागीय स्तर पर अभी आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। जिले में उक्त वर्ष की उत्तीर्ण 16 हजार 384 छात्राओं का आवेदन रजिस्टर्ड हो गया है। अब तक की जांच में 146 छात्राओं का आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया है। छात्राओं के नाम में त्रुटि व बैंक खाता एक्टिव नहीं रहने की वजह से ऐसा किया गया है।

छात्राओं के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर उसका यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया गया है। उस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना है। इसके बाद आवेदन पूर्ण रूप से जमा होने पर बैंक खाते को सत्यापित करने के बाद आवेदन पूर्ण होगा। बैंक खाते को सत्यापन की तिथि अलग से वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बैंक खाता के सत्यापन की तिथि जारी होने के बाद छात्रा यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करके बैंक खाते को सत्यापन करेंगी। उसके बाद बैंक में राशि भेजा जाएगा।

छात्राओं को ई-कल्याण की वेबसाइट पर ऑनलाइन जानकारी देनी है। इसमें छात्रा का नाम, विद्यालय का नाम, बोर्ड का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, बैंक का नाम, बैंक की खाता संख्या, आइएफएससी कोड, आधार नंबर, छात्रा या अभिभावक का मोबाइल नंबर, अविवाहित होने की सूचना दी जानी है। मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण सभी कोटि की अविवाहित छात्राओं को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी है।

छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चल रही योजना  :

सरकार की इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना है। बाल विवाह जैसी कुरीति से निकालकर कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना के साथ ही मुख्यमंंत्री एससी/एसटी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी छात्र उठा सकते है। इसके लिए भी छात्रों को पोर्टल पर मांगी गई सूचनाओं को अपलोड करना पड़ेगा।

बाइट :

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास छात्राओं को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इनमें ई-कल्याण की वेबसाइट पर आईडी व पासवर्ड से लॉगइन करना है। इसके बाद बैंक खाते को सत्यापन की तिथि से जारी होने के बाद छात्र-छात्रा अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके बैंक खाते को सत्यापन करेंगे। उसके बाद बैंक खाते में राशि भेजा जाएगा। उसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा, ताकि एक भी छात्रा योजना से वंचित न रहे।

-मदन राय जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

7 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

18 घंटे ago