National

आतंकी डॉ. उमर ने ही दहलाई थी दिल्ली; DNA टेस्ट से हुई पुष्टि, मां का सैंपल 100% मैच

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. लाल किले के पास में हुए धमाके के दौरान कार में बैठा शख्स आतंकी डॉ उमर मोहम्मद था. डीएनए टेस्ट में आतंकी डॉ उमर मोहम्मद और उसकी मां का सैंपल 100 परसेंट मैच कर गया है. इस धमाके में आतंकी उमर मोहम्मद के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए. धमाके के बाद कार में उमर मोहम्मद के शरीर के कुछ टुकड़े जली हुई अवस्था में मिले थे. इस वजह से जांच एजेंसियों के लिए टेररिस्ट उमर मोहम्मद की पहचान को स्थापित करना मुश्किल हो गया था.

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि आतंकी डॉ. उमर उस कार को चला रहा था जिसमें धमाका हुआ था.

उमर की मां के डीएनए नमूने मंगलवार को पुलवामा से एकत्र किए गए और जांच के लिए यहां दिल्ली भेजे गए. विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए अवशेषों, बॉडी पार्ट्स के साथ उनका भी विश्लेषण किया गया. इसके बाद बताया गया कि, “डीएनए परिणामों से पुष्टि होती है कि वास्तव में उमर ही वह कार चला रहा था.”

दिल्ली धमाके में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से कल तक 9 व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी थी. अब आतंकी उमर मोहम्मद के शव की पहचान हो जाने से कुल 10 लोगों की पहचान हो चुकी है. उमर के शव का कुछ हिस्सा कार में क्षत-विक्षत हालत में मिला था.

अब 2 शव के नाम पर जांच एजेंसियों के पास बॉडी पार्ट्स ही हैं. इनकी हालत इतनी खराब है कि बिना डीएनए टेस्ट के पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकती है.

डॉ उमर इस ब्लास्ट का मुख्य किरदार है. फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के बाद डॉ उमर वहां से फरार हो गया था. नई जानकारी के मुताबिक उमर फरीदाबाद से फरार होकर मेवात होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचा था. फिर वह वापस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ आ रहा था. उसने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक ढ़ाबे पर रात गुजारी थी. वह रात में भी कार में सोया. इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई हाइवे से होते हुए वापस वाया फरीदाबाद होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से घुसा. आतंकी उमर दिल्ली-मुबई एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था.

रिपोर्ट के मुताबिक ने उमर ने सफेद रंग की i20 कार को धमाके से 11 दिन पहले खरीदा था. धमाके के बाद इसी कार में उसके शरीर के टुकड़े मिले थे. इसके बाद एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से डॉ उमर मोहम्मद की मां का DNA सैंपल लिया. उन्होंने इस सैंपल का मिलान कार में मिले शव के टुकड़े से किया जो 100 फीसदी मैच कर गया. इसके साथ ही ये साबित हो गया है कि कार में धमाके के साथ ही आतंकी डॉ उमर मोहम्मद मारा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

29 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

35 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

1 घंटा ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago