समस्तीपुर/उजियारपुर : नेपाल में लड़की बेचने बाले मानव तस्कर गिरोह के फरार तीसरे सदस्य को अंगारघाट पुलिस ने दरभंगा जिला के हायाघाट के एक गांव से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी बूटन यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में हुई। मामले में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय अंतर्गत पास्को कोर्ट में न्यायिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
विदित हो की विगत 12 सितंबर को अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन छात्राएं स्कूल जाने के दौरान गायब हो गई थी। उसके बाद परिजनों द्वारा दर्ज एफआईआर में पुलिसिया छानबीन से मिली जानकारी के अनुसार तीनो छात्राएं को मानव तस्कर गिरोह के एक महिला व एक युवक सदस्य ने समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से नौकरी का झांसा देकर मुजफ्फरपुर के रास्ते पूर्णिया ले गया। जहां नेपाल में बेचने की तैयारी में था। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई जिसके बाद पुलिस छापेमारी कर घर से तीनों छात्राएं के साथ दो अपरहणकर्ता को भी दबोच लिया था।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…