National

नेपाल में 19 मौत के बाद सोशल मीडिया फिर शुरू, कैबिनेट की बैठक में फैसला

नेपाल में सोमवार को जो बवाल पूरे दिन चला, उसने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. यहां नई पीढ़ी के युवाओं ने पूरे काठमांडू में जमकर बवाल मचाया और पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ गया. सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के विरोध में हंगामा कर रहे छात्रों और युवाओं से पुलिस और सेना की झड़प में 19 लोगों की जान भी चली गई और सैकड़ों प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए.

आखिरकार ओली सरकार ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया. यह फैसला उस समय आया जब देशभर में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उभरे विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया.

पीएम ओली ने हालात देखते हुए एक आपात बैठक बुलाई थी, जिसके बाद नेपाल के संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुङ ने यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि सरकार ने जनता की भावनाओं और देश में बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया है. पीएम ओली ने इस दौरान हुई हिंसा की घटनाों पर दुख जताते हुए कहा है कि उनकी मंशा सोशल मीडिया को प्रतिबंधित करने की नहीं थी. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार ने इस बैन का बचाव करते हुए कहा था कि यह कदम फर्जी खबरों और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है.

क्या है इस पूरे बवाल की वजह?

4 सितंबर से फेसबुक, यूट्यूब और X (पहले ट्विटर) सहित 26 सोशल मीडिया साइटों को नेपाल में बंद कर दिया गया था, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म्स सरकार के पास पंजीकृत नहीं थे. इसके बाद ही वहां विरोध की हवा चल पड़ी थी. आखिरकार वो इस तरह से सोमवार को सड़कों पर उतरी कि पूरा काठमांडू जल उठा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया बैन को लेकर नहीं है, बल्कि यह व्यापक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और देश में घटती आर्थिक संभावनाओं के खिलाफ युवाओं का गुस्सा है. इन युवाओं को सेलिब्रिटीज और मानवाधिकार संगठनों का भी समर्थन मिला, जिसकी वजह से ये आंदोलन व्यापक हो गया.

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

2 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

2 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

8 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

8 घंटे ago