झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बर्ड टकरा गया. फ्लाइट संख्या Flight 6E 6152 रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाली थी कि तभी एक पक्षी विमान से टकरा गया. हालांकि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं.
लैंडिंग के समय टकराया पक्षी
यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी. पक्षी विमान के अगले हिस्से (नोज सेक्शन) से टकराया. इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतार लिया. इस फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे. वहीं, घटना के बाद किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं. यात्रियों को तुरंत एयरपोर्ट टर्मिनल में भेजा गया और विमान की जांच शुरू कर दी गई.
एयरपोर्ट अथॉरिटी कर रही जांच
बर्ड हिट की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंच गई. तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि विमान को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है. जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी.
जानें बर्ड हिट की घटनाएं क्यों होती हैं?
बता दें कि एयरपोर्ट के आसपास कचरा या खुला खाना फेंका जाने से पक्षी वहां मंडराने लगते हैं. इससे विमानों के साथ बर्ड हिट जैसी घटनाएं होती हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी आमतौर पर इससे बचाव के लिए कई उपाय करती है, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं. ऐसे में आज ये घटना रांची एयरपोर्ट पर हुई. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि हवाई अड्डों के आसपास कचरा निपटान और पक्षियों के घोंसलों की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. रांची और पटना हवाई अड्डों पर पक्षी भगाने के लिए अल्ट्रासोनिक उपकरण और नियमित सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…