National

बिहार का युवक फर्जी IAS बनकर मुंबई के सरकारी गेस्ट हाउस में काट रहा था ऐश, जानिये कैसे खुली पोल

क्राइम ब्रांच मुंबई ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बताकर बांद्रा स्थित कस्टम्स के सरकारी गेस्ट हाउस में दो दिन से रह रहा था। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2017 में दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हो सका। उसके कुछ दोस्त 2022 में आईएएस और आईआरएस बन गए, जिसके बाद गांव में उस पर दबाव बढ़ा और लोगों के सवालों से बचने के लिए उसने खुद को भी आईएएस अधिकारी घोषित कर दिया।

आरोपी छुट्टियां मनाने मुंबई आया था और एक सरकारी अफसर मित्र के जरिए कस्टम्स गेस्ट हाउस में ठहरा। गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर घूम रहा है।

मालाड में रोकी गई कार

कार को मालाड (पश्चिम) में रोका गया। आरोपी ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया और पहचान पत्र दिखाया जो संदिग्ध था। तलाशी में उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड, दो मोबाइल, 16 विजिटिंग कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकदी बरामद हुई।

फरदीन सैफी नाम का शख्स चला रहा था कार

कार के ड्राइवर फरदीन सैफी ने बताया कि गाड़ी किसी कांबले नामक व्यक्ति की है और उसे सूचना दी गई थी कि एक सरकारी अधिकारी को लाना है। आरोपी ने दादर में ट्रैफिक पुलिस को भी यही फर्जी पहचान दिखाई थी। मालाड पुलिस ने बीएनएस की धारा 204, 336(2), 336(3) और 340 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago