National

पाक संग सीजफायर के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने मंगलवार से पंजाब में भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी को एक बार फिर आम जनता के लिए शुरू करने का फैसला किया है। यह समारोह ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, अटारी (अमृतसर), हुसैनीवाला (फिरोज़पुर) और सदकी (फाजिल्का) बॉर्डर पोस्ट्स पर हर शाम होने वाली यह सेरेमनी अब मंगलवार से फिर से आम जनता के लिए खोली जा रही है। हालांकि, इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच पारंपरिक हाथ मिलाना और बॉर्डर का गेट खोलने जैसी एक्टिविटी नहीं होगी।

किसानों के लिए कंटीले तारों वाले गेट कल से खुल जाएंगे। पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को अजनाला के पास शाहपुर बॉर्डर पर BSF के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों को मिठाई और फल देकर उनका हौसला बढ़ाया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण समारोह को रोक दिया गया था। अब स्थिति को देखते हुए इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

मंत्री धालीवाल ने कहा कि उन्हें अपने जवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी जवानों को उनकी जरूरत होगी, पंजाब सरकार और किसान हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जवानों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। धालीवाल ने BSF अधिकारियों के साथ शाहपुर बॉर्डर पर बैठक की। उन्होंने स्थानीय किसानों की समस्याओं पर भी बात की। किसानों की जमीन कंटीले तारों के उस पार है। बैठक के बाद धालीवाल ने घोषणा की कि किसानों के लिए गेट कल से खुल जाएंगे। अब किसान बिना किसी रोक-टोक के अपनी जमीन पर जा सकेंगे, इससे किसानों को बहुत राहत मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

25 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago