National

जहां से ड्रोन अटैक कर रहा था पाकिस्तान, भारतीय सेना ने उड़ा दिए लॉन्च पैड

भारतीय सेना पाकिस्तान को सीमा से लेकर हवाई में ताबड़तोड़ जवाब दे रही है। पिछले दो दिन से रात के वक्त भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी मिसाइलों को जमींदोज करने के बाद आज भारतीय सेना ने उसके आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई पर जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। इस वीडियो में भारतीय सेना पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर रही है। भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है।

वीडियो में भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी टारगेट की तरफ निशाना लगता दिख रहा है। इसके कुछ देर बाद ही पाकिस्तान पोस्ट और आतंकियों के लॉन्च पैड ध्वस्त दिखाई दे रहे है। वहां धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस हमले का करारा और तगड़ा पलटवार किया जाएगा। भारत ने पहले पाकिस्तान के अंदर उसके 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है अब सीमा पर उसकी हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारत ने उसके कई मिलिटरी बेस पर हमला किया है। इन हमलों में पाकिस्तान की मिलटरी बेस को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तानी सेना ने खुद इस बात को माना है। सीमा पर भी दोनों देशों के बीच तगड़ी फायरिंग चल रही है। भारत के पलटवार से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। वहां पीएम शहबाज शरीफ सेना के वरिष्ठ अधिकारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

8 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

32 मिनट ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

1 घंटा ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

2 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

3 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

3 घंटे ago