Samastipur

तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को मारी ठोकर, अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान, ट्राई साइकिल पर बिस्किट बेच चलाता था दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम को सिंघियाघाट-खोकसाहा के मुख्य रास्ते पर हुई। एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने खोकसाहा से सिंघिया घाट की ओर जाते समय नियंत्रण खो दिया। वाहन ने विपरीत दिशा में जाकर दिव्यांग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और सड़क से 15 फीट दूर खेत में जा गिरा।

इइधर मृतक की पहचान कापन वार्ड संख्या-4 निवासी शिवजी रजक (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी ट्राई साइकिल पर बिस्किट बेचकर और पत्नी के साथ बंटाई पर खेत लेकर खेती करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था।

घायल शिवजी को पहले विभूतिपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो बच्चे हैं – बेटा रोहित जो कक्षा सातवीं में और बेटी जूही, जो कक्षा चौथी में पढ़ती है। दोनों सरकारी स्कूल के छात्र हैं।

पत्नी पूनम देवी ने बताया कि शिवजी शाम करीब 7 बजे खेत की जुताई के लिए निकले थे। इसी बीच लौटते समय यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बेहद तेज गति से चल रहा था। इधर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago