National

मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो आतंकियों ने कहा–तुम्हें नहीं मारेंगे,जाओ मोदी को ये घटना बता देना

मृतक की पत्नी ने आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘हमलावर ने मेरे पति की हत्या करने के बाद कहा जाओ मोदी को बता देना.’ मंजूनाथ, परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे. उसकी पत्नी पल्लवी ने खौफनाक घटनाक्रम का मंजर बताते हुए पति के शव को तत्काल हवाई मार्ग से लाने की अपील की है.

मृतक की पत्नी पल्लवी ने ये भी कहा कि आतंकवादी ने नाम पूछने के बाद हिंदू बोला और गोली मार दी. मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम गए थे. पल्लवी ने हमले के खौफनाक पलों को याद किया. उन्होंने कहा, ‘हम तीन लोग – मैं, मेरे पति और हमारा बेटा – कश्मीर गए थे. हमला दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ. मेरी आंखों के सामने मौके पर ही मर गया. ये एक बुरे सपने जैसा है.

दिल्ली और जयपुर में अलर्ट

मंजूनाथ की पत्नी पल्लवी ने कहा कि हमले के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आए. 3 स्थानीय लोगों ने मुझे बचाया. हमलावर हिंदुओं को निशाना बना रहे थे. तीन से चार लोगों ने हम पर हमला किया. मैंने उनसे कहा मुझे भी मार दो, तुमने मेरे पति को पहले ही मार दिया है. उनमें से एक ने कहा, ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा. जाओ मोदी को यह बताओ.’

इस हमले के बाद देश की राजधानी दिल्ली और जयपुर में अलर्ट जारी किया गया है. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है.’

आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा

भारतीय सुरक्षाबल बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. खबर है कि आतंकवादियों ने 17 मिनट तक गोलियां चलाई. पहलगाम में मौजूद यात्रियों को होटलों में ही रहने को कहा गया है. हमले के चलते आज सैलानियों को पहलगाम जाने से रोका गया. गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं. मीटिंग्स का दौर चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में हैं, वो भी नजर बनाए हुए हैं. आतंकवादियों का ये कहना, ‘जाओ मोदी को बता देना’ के गहरे मायने हैं, जिसे समझने की जरूरत है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

13 मिनट ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

3 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

6 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

8 घंटे ago