National

UPSC वाले फेमस टीचर अवध ओझा अरविंद केजरीवाल के साथ, AAP में हुए शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

यूपीएससी वाले फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा की राजनीति में इंट्री हो गई है. उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं. ‘आप’ में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा,”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया. शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है. राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं कुछ कहना चाहता हूं. यदि मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा. राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरी प्राथमिकता है.”

दिल्ली विधानसभा के चुनाव करीब हैं और ऐसे में अटकलें हैं कि वह दिल्ली में ‘आप’ के टिकट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के लिए अवध ओझा जी का समर्पण सभी के लिए प्रेरक है. आज करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत ओझा जी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना मेरे लिए बेहद उत्साह भरा क्षण है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओझा जी के AAP में आने से देश की शिक्षा मजबूत होगी. ओझा जी ने लाखों युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर रोजगार दिलाया और उन्हें जीवन जीने के लायक बनाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago