Bihar

बिहार में शराबबंदी को सायना नेहवाल का सपोर्ट, बिहारियों पर क्या बोलीं इंटरनेशनल शटलर?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया है। इसके तहत राज्य में शराब के सेवन के साथ साथ भंडारण, उत्पादन, लाना-ले जाना सब प्रतिपंधित है। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने राज्य में शराबबंदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर अच्छा काम किया गया है। शराबबंदी और अन्य वजहों से बिहार में पहले की तुलना में काफी बदलाव हुआ है। यह प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है।

पटना में मैराथन दौड़ में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात में इंटरनेशनल शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं। इसीलिए हर क्षेत्र में आगे बढ रहे हैं। देश भर में बिहार के लोग फैले हए हैं और अपनी मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। बिहार में खेल कूद की गतितिविधियों की सराहणा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। यह कदम भी सराहनीय है। इससे खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पटना मैराथन में आकर काफी खुश हूं। उन्होंने धावकों को पुरस्कार देने के बाद उनका हौसला भी बढ़ाया।

पटना में रविवार को नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सायना नेहवाल ने भाग लिया। मैराथन में चार श्रेणियों 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी ओर 5 किमी का दौड़ आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम था रन फॉर नशामुक्त बिहार। विजेताओं को कुल 50 लाख तक का पुरस्कार दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago