राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के दामाद और कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव इस बार रेवाड़ी सीट से हार रहे हैं। चुनाव जीतने पर उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी रेवाड़ी लाने का दावा करने वाले चिरंजीव राव रेवाड़ी सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। रेवाड़ी में मतगणना के चार राउंड बाकी हैं। 16 चक्र के वोटों की गिनती में चिरंजीव को 44427 वोट मिले हैं और वो इस समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लक्ष्मण सिंह यादव से 23958 वोट के अंतर से पीछे चल रहे हैं। हरियाणा का चुनावी माहौल देखकर लग नहीं रहा कि बचे चार राउंड में वो अंतर को पाट पाएंगे। खतरा इस बात का जरूर है कि हार का अंतर और ना बढ़ जाए।
2019 में पहली बार चुनाव जीते चिरंजीव हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। अजय सिंह यादव रेवाड़ी से लगातार पांच चुनाव जीते थे। 1991 से 2014 तक रेवाड़ी सीट से विधायक रहे अजय सिंह यादव 2014 में हार गए तो 2019 में कांग्रेस ने चिरंजीव को लड़ाया था। चिरंजीव लालू यादव की छठे नंबर की बेटी अनुष्का यादव के पति हैं। मतदान से पहले लालू और तेजस्वी यादव ने वीडियो संदेश जारी कर चिरंजीव के समर्थन में वोट करने की अपील की थी।
कौन हैं चिरंजीव राव, जिनके लिए तेजस्वी और अखिलेश यादव दोनों चुनाव प्रचार को तैयार
चिरंजीव जब 2019 का चुनाव जीते थे, तब जीत का मार्जिन बहुत बड़ा नहीं था। चिरंजीव ने भाजपा के सुनील कुमार को महज 1317 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 के चुनाव में अजय सिंह यादव खुद तीसरे नंबर पर चले गए थे। चिरंजीव राव के लिए अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रचार किया था। चुनाव से पहले ही चिरंजीव का बयान काफी चर्चा में आ गया था, जब उन्होंने कहा था कि वो जीतकर गए तो रेवाड़ी को डिप्टी सीएम की कुर्सी का तोहफा लाकर देंगे।
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…