Bihar

बिहार में इस महीने के बाद नहीं चला पाएंगे स्पीड में गाड़ी, NH-SH पर तय होगी स्पीड लिमिट, लगेंगे कैमरें

राज्यभर के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय उच्चमार्ग समेत पथ निर्माण एवं नगर निकाय के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर चल रही तेज रफ्तार की गाड़ियों पर दिसंबर से ब्रेक लग जायेगा. परिवहन विभाग ने अधिकतम गति तय करने के लिए जिस कमेटी का गठन किया है.उस कमेटी की रिपोर्ट अगले माह अंत तक आने की संभावना है. विभाग के सचिव कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि एडीजी यातायात उपाध्यक्ष हैं. वहीं, राज्य परिवहन आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है.परिवहन, पथ निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग सहित बिहार राज्य पथ विकास निगम, बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी इसके सदस्य हैं, जो काम को जल्द -से -जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

आम लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद तय की जायेगी गति सीमा

परिवहन विभाग के मुताबिक कमेटी सड़क सुरक्षा परिषद, संबंधित निर्माण एजेंसी, डीएम और आम जनता से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद अलग-अलग सड़कों एवं क्षेत्रों के लिए गति सीमा निर्धारित करेगी. हाल के दिनों में नयी-नयी सड़कों का निर्माण हुआ है, जहां गाड़ियों की रफ्तार तय करना जरूरी है. ग्रामीण सड़कों, एनएच व एसएच पर दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. इस कारण से नये सिरे से गति सीमा तय करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है.

गति सीमा के साथ ही अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र होंगे चिह्नित

विभाग के मुताबिक गति सीमा तय होने के साथ ही अधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र चिह्नित होंगे. जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं. उन सभी जगहों पर कैमरा लगाया जायेगा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यातायात नियम तोड़ने पर ऑनलाइन चालान कट सकें.

ओवर स्पीड और ओवर टेक से होती हैं सबसे अधिक दुर्घटनाएं

सड़कों पर ओवर स्पीड और ओवर टेक करने के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे में गति सीमा तय होने के बाद तेज गाड़ियों पर सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. ओवर स्पीड से दुर्घटनाओं में पटना, मुजफफरपुर, गया, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा व भोजपुर सहित अन्य जिलों की सड़के हैं, जहां सबसे अधिक ओवर टेक और ओवर स्पीड करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago